उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे । उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आज शनिवार को गोरखपुर का दौरा रद्द कर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीजीआई पहुंचकर उनका हाल जाना। वह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके थे। आज दिन में उनकी हालत बिगड़ गई थी, 89 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में ली। दिवंगत नेता कल्याण सिंह ने 30 साल पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल के साथ ही अयोध्या जाकर राम मंदिर बनाने की शपथ ली थी। इस वक्त सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में मंदिर निर्माण कार्य जारी है।
2021-08-21
