लोडर में लदा हुआ 6 ड्रम डीजल बरामद किया-पुखरायां

पुखरायां । भोगनीपुर में जांच के दौरान पुलिस ने एक लोडर में लदा हुआ 6 ड्रम डीजल बरामद किया जिसमें लोडर चालक से पूछताछ किय जा रही है ।सूचना पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच शुरु किया है।
भोगनीपुर के चौराहे पर झाँसी और कानपुर हाइवे पर भोगनीपुर कोतवाल बैजनाथ पुलिस बल के साथ निगरानी कर रहे थे । कालपी की ओर जा रहे लोडर को रोका गया जिसमें ड्रम लदे हुए थे । जिनको तिरपाल से ढके हुए थे जब पुलिस ने चेक किया 6 डर्मो में डीजल भरा हुआ था , पुलिस ने लोडर सहित डीजल भरा ड्रम को साथ मे चालक को हिरासत में लिया गया , पनकी गोपालपुर लोडर चालक इंद्रपाल ने बताया कि कानपुर के भौती से डीजल लेकर जलोंन के कदौरा जा रहे थे ।वहाँ के एक व्यापारी ने लदवाया था सूचना पर पूर्ति निरीक्षक सुमल्लिका सक्सेना क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मोहम्मद उवैश अली आदि पहुचकर जांच किय है।लोडर चालक ने बताया कि जलोंन के कदौरा के महेश शिवहरे बताया था डर्मो मर केमिकल होने की जानकारी दी गई थी मोबाइल नम्बर दिये थे कि कदौरा पहुँचने पर फोन करना वही मिल जायेंगे लोडर मालिक कानपुर के मसवानपुर के रावतपुर मोहम्मद सरवर है। पूर्ति निरीक्षक ने लोडर मालिक , चालक और व्यापारी के खिलाफ करवाई के लिए जिला अधिकारी को संस्तुति पत्र भेजा गया है कोतवाल बैजनाथ ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक के तहरीर पर करवाई किय जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *