पेड़ नहीं बचाओगे तो ऑक्सीजन कहां से पाओगे के साथ पेड़ की रक्षा का संकल्प

नेचर क्लब पर्यावरण सुरक्षा संस्थान द्वारा आयोजित प्रत्येक वर्ष की तरहइस वर्ष भी पेड़ों को बचाने के लिए रक्षा सूत्र बांधकर बचाने का संकल्प कार्यक्रम सरसैया घाट पर संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने कहा कि हम सबको वृक्षों की रक्षा करनी होगी जिस प्रकार भाई-बहन रक्षा सूत्र बांधकर एक दूसरे को बचाने के लिए संकल्प लेते हैं उसी प्रकार आज हम सब लोगों ने वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया है समाज सेविका मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि यदि पेड़ नहीं बचाओगे तो ऑक्सीजन कहां से पाओगे ठाकुर शैली सिंह चौहान ने सभी से आवाहन किया है अपने भाइयों के साथ पेड़ों को भी राखी बांधकर बचाएं कार्यक्रम का संचालन डॉ लकी चतुर्वेदी ने किया प्रमुख रूप से मोहन दीक्षित विधि दीक्षित मार्शल मिश्रा गजानंद सैनी अरविंद त्रिपाठी नौशाद अहमद और बच्चे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *