कानपुर –

 

करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

कानपुर के थाना जाजमऊ अंतर्गत एक टेनरी के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में आ रहे करेंट की चपेट में आये राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत का मामला सामने आया है । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

 

कानपुर में जाजमऊ दुर्गा मंदिर के पास स्थित टेनरी के बाहर लगे ट्रांसफार्मर की जाली में आ रहे करेंट की चपेट में आ कर राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गयी है । मौके पर मौजूद लोगों ने डंडे की मदद से मोर को बचाने के लिए ट्रांसफार्मर की जाली से अलग किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी जिससे मोर की मौके पर ही मौत हो गयी । क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकर के शव को कब्जे में ले कर वन विभाग के पास पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना दे कर ट्रांसफार्मर की जाली में करेंट आने की शिकायत करी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *