जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी व जश्ने चिरागा अपने पूर्व परम्पराओं के साथ मनाए

 

कुल हिंद जमीयतुल आवाम की मीटिंग संपन्न

 

 

 

कानपुर,विगत वर्षों की भांति जश्ने ईद मिलादुन्नबी को शायाने शान मनाएं जाने को लेकर कुल हिंद जमीअतुल आवाम उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने वाली अंजुमनों एवं जश्ने चिरागा करने वाली कमेटियों उलमा, बुद्धिजीवियों के संग मीटिंग की गई ।ज्ञात हो कि पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे पैदाइश (जन्मदिन) के मौके पर ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है जो इस वर्ष 16 सितंबर को मनाया जाएगा रूपम चौराहा स्थित गरीब नवाज हाल में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शहर काजी मुफ्ती साकिब मिस्बाही ने की, संगठन के जिम्मेदारों ने जश्ने चिरागा व जुलूस ए मोहम्मदी यादगार बनाने के लिए अपनी अपनी राय दी मीटिंग का नेतृत्व कर रहे आयोजक /महामंत्री महबूब आलम खान ने बताया शहर के विभिन्न इलाकों में बैठकों के माध्यम से समस्याओं की जानकारी ली जा चुकी है साथ ही जुलूस मोहम्मदी एवं जश्ने चिरागा वाले दिन इस बात का ख्याल रखें की हमारे हम वतनी भाइयों का भी त्यौहार चल रहा है और हम सब मोहसिनें इंसानियत पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सललल्लाहो अलैहि वसल्लम का मिलाद मनाएंगे जो उनका मैसेज है उसे आम करें।

अध्यक्षता कर रहे शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने कहा कि यह जुलूस पैगंबर इस्लाम के नाम से है इसमें किसी तरह की राजनीतिक नारेबाजी ना की जाए सभी अंजुमन अपने वाहनों पर अंजुमन का नाम व बैनर लगाए ,अमन सौहार्द सद्भावना का संदेश दे मोहसिने इंसानियत पैगंबर ए आज़म हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम का पैगाम आम करें और खुशियां मनाएं साथ ही गरीब बेसहारा लोगो की मदद करें मानवता की सेवा करते हुए पड़ोसियों का ख्याल रखें नमाजों की पाबंदी करें

अन्य किसी तरह की समस्या के लिए संस्था के पदाधिकारी एवं शहर काजी की टीम से संपर्क करें जुलूस का अदब और एहतराम बरकरार रखें जारी दिशा निर्देशों का पालन करें ताकि हम नबी के गुलाम उम्मती होने के साथ अच्छे शहरी नजर आए मीटिंग में बड़े जुलूस-ए मोहम्मदी के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूस-ए मोहम्मदी के जिम्मेदार भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *