जिलाधिकारी अपडेट 9 सितंबर 2024 कानपुर नगर।

 

राजस्व परिषद लखनऊ के आदेश दिनांक 30.08.2024 के क्रम में दिनांक 09.09.2024 से लेखपाल भर्ती 2022 परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों के प्रथम बैच के 125 प्रशिक्षु लेखपालों के 01 वर्षीय प्रशिक्षण की शुरुआत कौशल विकास हाल राजकीय औ‌द्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाण्डुनगर कानपुर नगर में की गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि श्री अमित गुप्ता मण्डलायुक्त कानपुर मण्डल कानपुर ‌द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जनपद कानपुर नगर से 26 लेखपाल, कानपुर देहात के 41 लेखपाल, कन्नौज के 41 लेखपाल, फर्रुखाबाद के 42 लेखपाल, औरेया के 46 लेखपाल व इटावा के 48 लेखपाल सम्मिलित हैं। कुल 249 लेखपालों के सापेक्ष मा० परिषद के निर्देश के क्रम में प्रशिक्षण हेतु 02 बैच बनाये गये हैं। प्रथम बैच में लेखपाली की संख्या 125 व ‌द्वितीय बैच में लेखपालों की संख्या 124 है। प्रथम बैच का संस्थागत प्रशिक्षण दिनांक 09.09.2024 से प्रारम्भ होकर 09.03.2025 तक चलेगा तथा उक्त प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश भूलेख नियमावली के पैरा-215 के अनुसार लेखपालों को निम्नांकित विषयी पर प्रशिक्षण दिया जायेगा-

 

सर्वेक्षण

 

भूचित्र कार्य

 

क्षेत्र माप और अंकगणित

 

नियम एवं कर्तव्य

 

अधिनियम एवं प्रक्रिया

 

कागजात तैयारी

 

नियोजन एवं विकास

 

सदाचार एवं सदव्यवहार

 

नियमावली में उल्लिखित विषयों के अतिरिक्त निम्नलिखित नये पाठ्यक्रमों का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा ।

 

1- कम्प्यूटर

 

(1). कम्प्यूटर परिचय

 

(2). हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर

 

(3). डिस्क आपरेटिंग सिस्टम

 

(4). वर्ड स्टार, विन्डोराइट, पेजमेकर एम०एस० आफिस

 

(5). डाटावेस मैनेजमेंट

 

(6). एन०आई०सी० नेटवर्क

 

(7) कम्प्यूटर पर सेवा एवं लेखा नियम

(8). कम्प्यूटर पर भूलेख

 

(9). मल्टीमीडिया एवं इंटरनेट

 

2. क इन्वेस्ट यू०पी० के कार्यों एवं दायित्वों का बोध ।

 

ख अप्रयुक्त, रिक्त, बंजर तथा ग्राम समाज की जमीनों को औ‌द्योगिक उपयोग की दृष्टि से चिन्हीकरण एवं भौतिक पैमाइश के उपरांत भू-सम्बन्धी विवरण का अभिलेखीकरण ।

 

ग- औ‌द्यागिक भूखण्डों के सृजन में औ‌द्योगिक विकास से सम्बन्धित अधिकारियों को सहयोग प्रदान करना

 

घ- धारा-80 में वांछित भौतिक सत्यापन रिपोर्ट तत्परता से लगाना तथा निवेश मित्र पोर्टल की सम्यक जानकारी ।

 

च- लैंड बैंक के सृजन में यथापेक्षित सहयोग एवं तथ्यात्मक डेटा रखना ।

 

उक्त विषयों का प्रशिक्षण प्रशिक्षित नायब तहसीलदार द्वारा दिया जायेगा ।

 

द्वितीय बैच दिनांक 09.09.2024 से 09.03.2025 तक फील्ड में प्रशिक्षित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक के साथ सम्बद्ध होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेगें। इस प्रकार 06 माह का संस्थागत व 06 माह का फील्ड प्रशिक्षण दोनों वैचों को प्रदान किया जायेगा।

 

मा० मण्डलायुक्त महोदय कानपुर मण्डल कानपुर द्वारा सभी नवीन प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा गया कि आप सब अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा फील्ड पर कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं को कैसे समाधान करना है इसको सीखे। जिलाधिकारी महोदय कानपुर नगर द्वारा प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब लोग भूलेख नियमावली का अध्ययन करे तथा उसमें उल्लिखित कर्तव्यों का अनुपालन करें तथा प्रशिक्षण में नियमित उपस्थित होकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान अवश्य करें। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) कानपुर नगर द्वारा प्रशिक्षण में होने वाली गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि आप राजस्व विभाग में सबसे पहले उत्तरदाता है। अतः आपको क्षेत्र की विस्तृत जानकारी होना आवश्यक है। प्रशिक्षण उदघाटन कार्यक्रम में तहसीलदार सदर । प्रधानाचार्य मण्डलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय कानपुर नगर, प्रधानाचार्य आई.टी.आई. व संयुक्त निदेशक आई.टी.आई. व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *