आज कोविड सेवा व्यापारी ग्रुप के तत्वाधान में ग्रुप संचालक व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र के संयोजन में ग्रुप के प्रमुख सदस्य व सीमेंट डीलर्स एसो के पूर्व प्रदेश महामंत्री नवीन डरोलिया ,टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री सरदार गुरजिंदर सिंह ,महेश सोनी ,अजय शर्मा,जायसवाल सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल,अनूप जायसवाल , अनुराग जायसवाल, दौलतराम जायसवाल और अरविंद गुप्ता,मनीष गुप्ता सलोने, मनोज विश्वकर्मा, प्रखर श्रीवास्तव,मनीष वंसदानी, शिव विश्वकर्मा,मोहित तिवारी,अभिषेक गुप्ता, राकेश जायसवाल, शैलेंद्र निगम ,सर्वेश त्रिपाठी आदि व्यापारियों ने कोरोनकाल की दूसरी लहर में कोरोना से माता पिता दोनों को खो देने वाली बिना भाई की गोविंदनगर की दो बहनें खुशी व परी मिश्रा, किदवईनगर की दो बहनें लक्ष्मी गुप्ता व आयुषी गुप्ता ,खांडेपुर की दो बहनें पूजा सोनकर व सुमन सोनकर ,बर्रा की दो बहनें आर्शी जायसवाल व मानसी जायसवाल से राखी बंधवाकर आठो बहनों में प्रत्येक को 2200-2200 रु व उपहार में मिठाई ,चॉकलेट आदि दिए।सभी आठो बहनों ने राखी बान्धकर सभी भाइयों को धन्यवाद दिया ।इस दौरान रक्षाबन्धन के गीत भी चलते रहे।
2021-08-22
