मालिक की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। कारोबारी 3 गाड़ियों के काफिले के साथ कानपुर से आगरा जा रहे थे। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फट गया। गाड़ी पलटी और घिसटते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मसाला कारोबारी हरीश मखीजा, पत्नी प्रीति, शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा की पत्नी, दीपक कोठारी की पत्नी दीप्ति कोठारी और ड्राइवर घायल हो गए। साथी कारोबारियों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रीति मखीजा को मृत घोषित कर दिया। अन्य का इलाज चल रहा है। हादसा शुक्रवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन-79 के पास हुआ घटना की जानकारी मिलते ही कारोबारियों के परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसके बाद नोताओं, कारोबारियों और अधिकारियों की भीड़ लगने लगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *