कानपुर
14 सितंबर कानपुर
कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी विधायक सुरेंद्र मैथानी आज दोपहर 1 बजे पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे जहां पर सेतु निर्माण निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे पनकी पड़ाव क्रासिंग के कारण वहां पर प्रतिदिन नागरिकों को जाम से जूझना पड़ता है आज इसी संदर्भ में सांसद रमेश अवस्थी ने क्रासिंग का निरीक्षण करते हुए सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को कहा की इस पर पूल बनने की बहुत आवश्यकता है आप इसका टी टाइप में नया डीपीआर बना कर एक सप्ताह के अंदर मुझे अवगत कराएं रेल मंत्रालय व राज्य सरकार से वार्ता हो चुकी है सांसद रमेश अवस्थी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा की भारत सरकार एवं राज्य सरकार से इसकी संस्तुति ली जा चुकी है पूल बनने से लोगों को राहत भी मिले और कोई भी उजड़ा न जाए पूल को इस तरह से बनाना है लोगों के लिए सुविधा जनक हो ।
निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ए के सिंह अनूप अवस्थी अभिनव दीक्षित पूर्व पार्षद दिनेश बाजपेई मंडल अध्यक्ष प्रशांत पाल मनीष बाजपेई अरविंद शुक्ला विनोद पाल सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
