पुखरायां कस्बा के इंद्रा नगर मोहल्ला में रविवार शाम संदिग्ध हालात में आग लगने से एक व्यापारी के घर में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
इंद्रानगर मोहल्ले के अनीश उर्फ विनोद घर में ताला लगाकर कहीं चले गए थे। शाम को कमरे से धुआं उठने लगा तो आसपास के लोग घबराए और दमक को सूचना दे दी। दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन ताला बंद होने
के कारण अंदर नहीं घुस सकी। कोतवाल बैजनाथ सिंह पहुंचे और कमरे का तालातोड़ कर अंदर कपड़ों में लगी आग बुझवाई। कोतवाल बैजनाथ सिंह ने बताया कि अनीस उर्फ विनोद के कमरे में आग से उसके बिस्तर व कुछ सामान और जला है कोई ज्यादा नुकसान नहीं है। युवक को पीट कर किया घायल
भोगनीपुर कोतवाली के सहाबापुर गांव निवासी चंद्रकेश ने बताया कि शनिवार को रात गांव के ही अवधेश कुमार व करन सिंह ने उसे पुरानी रंजिश में पीटकर घायल कर दिया। लोगों ने उसे बचाया। कोतवाल बैजनाथ सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्जकर घायल को अस्पताल भेजा गया है।
शराब पीने से मना करने पर दादी-पोती को पीटा
भोगनीपुर कोतवाली के श्याम सुंदरपुर गांव के कुलदीप की पुत्री काजल ने बताया कि गांव का ही रामनाथ संखवार उसके दरवाजे के सामने शराब पी रहा था। मना करने पर रामनाथ व उसके भाई लालजी ने उसे गालियां देते हुएपीटना शुरु कर दिया। बचाने आई दादी सरोजनी देवी को भी मारा पीटा। एसआई देवेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि आरोपित रामनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
