कानपुर

 

कनपुरियों में विराट और रोहित की दीवानगी चरम पर, विराट लिखी टीशर्ट की सबसे ज्यादा डिमांड, तीनों दिन के टिकट लोग कर रहे बुक

 

ग्रीनपार्क कानपुर में कल से भारत – बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है । 3 साल के लंबे इंतजार के बाद ग्रीनपार्क को मैच मिला है कनपुरिया जनता इसका भरपूर फायदा उठाने को आतुर दिख रही है । किंग कोहली के नाम से जाने जाते विराट कोहली को देखने के लिए लोग तीन दिन की टिकट एक साथ बुक कर रहे है इसके साथ ही ग्रीनपार्क के आज पास विराट की 18 नंबर लिखी टीशर्ट की बिक्री जम कर की जा रही है ।

विराट कोहली के साथ साथ लोग रोहित शर्मा को देखने को बेताब दिखे । कानपुर शहर के कोने कोने से इंडियन टीम के खिलाड़ियों को देखने क्रिकेट के दीवाने ग्रीनपार्क आ कर अपनी टिकट बुक करवा रहे है ।

हमाने ऐसे ही कुछ दीवानों से जानने की कोशिश करी की वो ग्रीनपार्क में किसको देखने या क्रिकेट में किसे सपोर्ट करने के लिए आए है आई सुनते है उन्ही की जुबानी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *