कानपुर
विधायक ने टीवी मुक्त अभियान में ग्रसित 10 बच्चों को गोद लिया
विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सुंदर नगर, पनकी में टीवी से ग्रसित बच्चों को पुष्टाहार भोजन वितरित किया।विधायक ने कहा कि 2025 तक टीवी मुक्त देश को बनाने का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर, हम सब लोग लगातार अस्पतालों में भी और अपने पूरे क्षेत्र में टीवी के पेशेंट को ढूंढ ढूंढ कर, उनका समुचित इलाज करा रहे हैं तथा प्रधानमंत्री जी के द्वारा प्रतिमाह ₹500 उनके खातों में भी भेजा जा रहा है,उनको पोषण की पूरी सामग्री वितरण जा रही है।साथ ही विधायक होने के साथ-साथ मैंने भी,02 टीवी के बच्चों को पहले गोद लिया था, जो आज पूरी तरह स्वस्थ हैं और आज 10 बच्चों को पुनः गोद लेकर, उनके टीवी मुक्त जीवन को बनाने के लिए, हम सब लोग पोषण सामग्री के साथ, लगातार अपने तंत्र का भी उपयोग करते हुए, उन बच्चों को ठीक करने में अपना पूरा योगदान देंगे।
विधायक जी ने,जनता से भी अपील करी कि, किसी को भी टीवी की बीमारी को छुपाना नहीं चाहिए। अगर प्राथमिक स्थिति में ही टीवी का मरीज ध्यान में आ जाए, तो बहुत जल्दी उसकी बीमारी ठीक हो जाती है। इस बीमारी में जितना विलंब होता है, उतना ही बच्चों को या टीवी के पेशेंट बुजुर्गों को भी,इस बीमारी को कवर करने में, दूर करने में लंबा वक्त लग जाता है। इसलिए जानकारी में आते ही तुरंत टीवी का इलाज कराये और इसको छुपाए नहीं। साथ ही आपके अगल-बगल,आस पड़ोस और समाज के किसी भी व्यक्ति को यदि टीवी की बीमारी होने की जानकारी आए तो, कृपया उसे मेरे भी संज्ञान में देकर या किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में या टीवी के अस्पताल भेज करके, उसके इलाज के लिए उसे प्रोत्साहित करें।उसकी जांचें भी फ्री होती है और उसका पूरा खर्चा सरकार उठाती है।हम भी, विधायक होने के कारण से,सरकार के प्रतिनिधि के नाते से भी एवं मानवता के आधार पर तथा संवेदनशीलता के कारण से एवं समाज जीवन में लोगों के सहायतार्थ, उसकी पूरी मदद करते हैं। इस महान अभियान के लिए मैं, मोदी जी और योगी जी को बधाई देता हूं।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,जिला कार्यक्रम समन्वयक राजीव सक्सेना, पीएचसी पनकी की मेडिकल ऑफ़िसर डॉ गरिमा सक्सेना सहित सुपरवाइजर प्रशांत, शोभित, अखिलेश , नागेंद्र , सौरभ, विपिन ,प्रतिभा तथा प्रेमी जी उपस्थित रहे।
