बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिससे बाइक सवार घायल हो गए-पुखरायां

पुखरायां । मूसानगर थाना क्षेत्र के चपरघटा के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिससे बाइक सवार घायल हो गए , स्थानीय लोगो की मदद से पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया ।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र कस्बे के कृष्णानगर मंडी निवासी हीरालाल ने बताया कि उनके भाई मोतीलाल 45 वर्ष बाइक में सवार होकर मूसानगर किसी कार्य के लिये गए थे , वहा से वापस आते समय मूसानगर के चपरघटा पुल के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गए , स्थानीय लोगो की मदद से पुखरायां सीएचसी लाया गया , जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *