कानपुर देहात :-जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी के नेतृत्व में वर्ष 2021 में बाढ़/अतिवृष्टि प्रबन्धन योजना का क्रियान्वयन तथा बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत प्रदान किये जाने हेतु स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक का आयोजन कलेक्टेªट सभाकक्ष में किया गया। 2021-22 में बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रबन्धन कैसे किया जाये इसको लेकर एक विस्तृत समीक्षा की गयी। इस समीक्षा में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सर्वप्रथम उन जगहों की पहचान की जाये जहां पर बाढ़ आने की संभावना बनी रहती है, समीक्षा करने पर ज्ञात हुआ कि भोगनीपुर व सिकन्दरा ऐसी तहसील है, जहां पर बाढ़ आने की संभावना लगातार बनी रहती है, जिले में निम्न नदियां है गंगा, यमुना, इशान, पाण्डू तथा उत्तरीनून है, इनमें से यमुना नदी में बाढ़ की संभावना सबसे ज्यादा बनी रहती है, जिलाधिकारी ने बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए जिले में समस्त व्यवस्थायें दुरस्त करने को कहा है, जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कम से कम पांच बढ़ी नावें उपलब्ध होनी चाहिए, लाइफ जैकटों की उपलब्धता होनी चाहिए, लाइफब्याय रिंग की उपलब्धता होनी चाहिए, चूकि बरसात के दिनों में सापोें के काटने की संभावनायें सबसे ज्यादा बनी रहती है इसीलिए स्नेकबाइट इन्जेक्शन की उपलब्धता जनपद में रहनी चाहिए। इसके अलावा बाढ़ आने पर फूड पैकटों की व्यवस्था रखी जाये, स्वच्छ जल की उपलब्धता और पशुओं के लिए चारे की सम्पूर्ण व्यवस्था कर ली जाये, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो।इस मौके पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
2021-05-23

