कानपुर
शारदीय नवरात्रे की शुरुआत आज पहले दिन तपेश्वरी मंदिर में लगी भीड़, कानपुर के इसी मंदिर में सीता माता ने लव – कुश का कराया था मुंडन संस्कार
कानपुर के बिरहाना रोड पर मां तपेश्वरी देवी का मंदिर स्थापित है, कानपुर के इस मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है, भगवान राम के बेटे लव कुश से जुड़ी एक कहानी के अनुसार माता सीता ने वनवास काल में है लव – कुश का मुंडन संस्कार इसी स्थान पर कराया था । यहां मंदिर तक कभी गंगा की धारा बहा करती थी और घना जंगल हुआ करता था ।
इस मंदिर की ऐसी मान्यता है की जो भी भक्त सच्चे मन से यहां आकर मां की ज्योति जलाता है, उनकी पूजा करता है, माता उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं, ये मंदिर रहस्यों से भरा हुआ है, मां तपेश्वरी के दर्शन से कष्टों का निवारण होता है।
