बिल्हौर। बिल्हौर के कोतवाली क्षेत्र के आराजी इसकेपुर गांव के पास मजदूर के साथ हादसा हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, मजदूर सुबह के समय अपनी मां के साथ मार्निंग वाकिंग पर निकला था। तभी वो लोग पुलिया पर बैठे थे उस समय मिर्गी आने से मजदूर नीचे गिर गया। मां मदद के लिए आने-जाने वालों से चिल्लाती रही। पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिल्हौर में क्षेत्र के आराजी ईसेपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रविदास गौतम पुत्र रामभरोसे मजदूरी करता था। भाई रामू ने बताया कि मंगलवार सुबह रविदास टहलने की बात कहकर गांव के किनारे बंबे की ओर गया था। भाई को मिर्गी की बीमारी होने के चलते मां फूलमती भी उसके साथ गई थी। टहलने के बाद दोनों गांव के पास बंबे के ऊपर बनी पुलिया पर बैठे
थे। अचानक मिर्गी का दौरा पडऩे से भाई पुलिया से नीचे पानी में गिर गया। मां के शोर मचाने पर ग्रामीण वह स्वजन मौके पर पहुंचे और युवक की खोजबीन शुरू की। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के सहारे युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद गांव से तीन सौ मीटर दूर अलियापुर की ओर युवक का शव बरामद हुआ। युवक की मौत से पत्नी रचना व स्वजन बेहाल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष रवि दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के सहारे युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद गांव से तीन सौ मीटर दूर अलियापुर की ओर युवक का शव बरामद हुआ। युवक की मौत से पत्नी रचना व स्वजन बेहाल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष रवि दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
