सूत की माला पहनाकर मनाया स्थापना दिवस

———-+++————————————- ‌‌ विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा के रचयिता पदम श्री श्याम लाल गुप्त पार्षद स्मृति संस्थान द्वारा गणेश सेवा आश्रम नर्वल में जो तत्कालीन राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी द्वारा जी ने पद्मश्री श्याम लाल गुप्ता पार्षद जी की प्रतिमा का उद्घाटन किया था उसकी स्थापना के रूप में 6 अक्टूबर को मनाया जाता है आज स्थापना दिवस है निवर्तमान राष्ट्रपति महोदय ने 6 अक्टूबर 2018 को पार्षद जी की प्रतिमा का लोकार्पण के समय कहां था कि लोग प्रतिमा को लगवा लेते हैं पर उन पर बाद में दो फूल नहीं चढ़ाने आते स्थापना के दिन उन्होंने कानपुर में लगी कई प्रतिमाओं का उदाहरण दिया तभी या निर्णय लिया गया था कि संस्था प्रतिवर्ष स्थापना दिवस मनाएगी उसी क्रम में आज पद्मश्री श्याम लाल गुप्ता पार्षद जी की जन्मस्थली नर्वल कानपुर में प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई और उनका झंडा गीत भी सामूहिक रूप से गाया गया सुरेश गुप्ता संयोजक ने अपने संबोधन में कहा कि पार्षद जी की नर्वल से तमाम यादें जुड़ी है कस्तूरबा गांधी जी ने पद्मश्री श्याम लाल जी को पार्षद की उपाधि नर्वल में खादी ग्राम उद्योग सेवा आश्रम में दिया था पार्षद जी गांधी जी के प्रथम सेवक थे प्रथम सेवक को पार्षद कहा जाता है पार्षद जी ने गणेश शंकर सेवा आश्रम बनाने के पीछे क्षेत्रीय लोगों को रोजगार सृजन करना था आश्रम देश की आजादी का भी एक केंद्र था श्री सुरेंद्र अवस्थी ने बताया कि झंडा गीत को पद्मश्री श्याम लाल गुप्त पार्षद जी ने 3 व 4 मार्च की मध्य रात्रि में क्रांतिकारी पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रेरणा से लिखा था और 13 अप्रैल 1924 को जलियांवाला बाग दिवस पर फूलबाग कानपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में सार्वजनिक रूप से सामूहिक गायन हुआ था 15 अगस्त 1952 को लाल किले से स्वयं गायन‌ हुआ 1954 में राष्ट्रपति भवन में रामायण वचन और 15 अगस्त 1972 को लाल किले में अभिनंद व ताम्रपत्र 26 जनवरी 1973 को पद्मश्री से अलंकृत हुए नर्वल की धरती बड़े वीरों की धरती रही है यहां पर तमाम क्रांतिकारी हुए हैं जिन्होंने पार्षद जी के झंडा गीत को गाकर देश की आजादी में अपनी कुर्बानी थी पार्षद जी के साथी श्री राम अवतार कुशवाहा को अंग वस्त्र व फूलों की माला पहनकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सर्वश्री सुदीप शिवहरे ग्राम प्रधान नरेश गुप्ता मनोज गुप्ता पिंटू तिवारी गोलू कश्यप शिव शंकर बाजपेई श्रीकांत गुप्ता दुर्गा शंकर पांडे मनोज गोड़ संजीव कश्यप आदित्य तिवारी श्यामू तिवारी एडवोकेट वृंदावन गुप्ता किशोरी गुप्ता उमाशंकर विश्वकर्मा आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *