आज 8 अक्टूबर

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय नवीन मार्केट में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने की।बैठक के मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने एक एक कर के सभी मंडल अध्यक्षों मंडल प्रभारियों और मोर्चो के अध्याच्यो को खड़ा कर प्रत्येक मंडल के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। और प्रत्येक पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष प्रभारियों को 15 अक्टूबर तक सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक की प्रस्तवाना रखते हुए जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने बताया की अब जिले के पदाधिकारियों का 5 सौ से लक्ष्य बड़ाकर 1000 प्रदेश ने कर दिया है। मोर्चो के अध्यक्ष को भी 1 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश ने अब दे दिया।बैठक में प्रमुख रूप से सांसद रमेश अवस्थी, जिला सदस्यता प्रमुख दिनेश राय , मणिकांत जैन अनिल दीक्षित, जितेंद्र विश्वकर्मा राजू ,आनंद मिश्रा , जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा। वीरेश त्रिपाठी , संतोष शुक्ला धीरज बाल्मिकी अनुपम मिश्रा प्रमोद त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *