कानपुर
सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया आज 18 अक्टूबर से शुरू हो गई।आज से 25 अक्टूबर तक लगातार नामांकन फार्म का वितरण किया जाएगा।आपको बता दे कि इस बार पहली बार 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 4921 मतदाता वोट डालेंगे। जिसमे पुरुषों की संख्या 2504 और महिलाएं 2417 होगी। कुल वोटो की बात की जाए तो इस बार 2,79000 वोट इस विधानसभा में डाले जाने हैं। चुनावी प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन स्तर से सारी तैयारी कर ली गई है।सीसीटीवी कैमरे की नजर में पूरा एससीएम 3 कार्यालय है जहां पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। जिला प्रशासन की एक के बाद एक हुई बैठकों के बाद अब तक पूरे चुनाव का खाका खींचा जा चुका है।शहर के अलग-अलग पांच एडीएम को अपनी अपनी जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जिला प्रशासन की लगभग एक दर्जन टीमें पूरी तरह से चुनाव को लेकर सक्रिय हो चुकी है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अब तक समाजवादी पार्टी के अलावा अन्य दलों की प्रत्याशीता पर मोहर नहीं लग सकी है जिसकी वजह से नामांकन प्रक्रिया काफी सुस्त है।सूत्रों की मांने तो समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी नसीम सोलंकी 24 या 25 तारीख को अपने नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण करेंगी।इस बीच जब तक अन्य दलों के प्रत्याशियों पर मोहर नहीं लगती तब तक निर्दलीय उम्मीदवार ही नामांकन फार्म ले सकते हैं।फिलहाल एससीएम 3 कार्यालय में पूरी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामात नजर आ रहे हैं ।
