चकेरी एयर पोर्ट को आए मेल,बम की मिली धमकी
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट के पास एक दहशत की मेल आई है। चकेरी एयरपोर्ट को धमकी मिली. इस घटना के बाद एयरपोर्ट पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मेल भेजने वाले ने लिखा है-इस विश्व के सबसे ताकतवर देश से हमने टक्कर ली है।’ इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। Kanpur Airport Bomb Threat
ईमेल एयरपोर्ट को भेजी गई, उसमें लिखा है।चकेरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि जो ईमेल एयरपोर्ट को भेजी गई है उसमें लिखा है कि याद रखना, दुनिया के सबसे ताकतवाला देश/ देशों से हम अकेला टक्कर लिया है। i have frustrated them! Hahahahahaha! Result? Boom,boom and Bangs! No stopping, no escape! let the games begin! Jai Mahakal! Jai Ma Adishakti. इंस्पेक्टर ने बताया कि इस ईमेल के बारे में जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जाएगी। यह मेल कहां से जनरेट हुई है इसका पता लगाया जा रहा है।धमकी के बाद से ही (सीआईएसएफ) जवान मौके पर पहुंचे और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सहायक कमांडेंट सीआईएसएफ केएस राठौड़ द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार केन्द्रिय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा वर्तमान में चकेरी एयरपोर्ट कानपुर को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। 4 अक्तूबर 2024 और 6 अक्तूबर 2024 को एएसजी कानपुर के आधिकारिक इमेल (kanpur-apsu@cisf.gov.in) पर एक अजात इमेल आईडी generalshiva76@rediffmail.com के साथ ही 5 अक्तूबर को ईमेल आईडी mabhabani75@rediffimail.com से चकेरी एयरपोर्ट कानपुर के संबंध में धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है। सहायक कमांडेंट द्वारा धमकी भरी ईमेल चकेरी पुलिस को सौंपी गई।
एयरपोर्ट एथॉरिटी के अलावा यही ईमेल इंडियन आर्मी, ज्वाइन इंडियन आर्मी, वेबमास्टर, टारगेट ऐम, टाइगर, एटीएस समेत 70 लोगों की ईमेल आईडी पर भेजा गया है। इंस्पेक्टर चकेरी के मुताबिक जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
धमकी मिलने के बाद से ही एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी दी गई है। चकेरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, साइबर टीम भी जांच में जुट गई।चकेरी थाने में FIR कराई है। पुलिस जांच में जुटी गई है। साइबर टीम पता लगाने में लगी है कि ये मेल किसने भेजी है। कहां से भेजी गई। भेजने वाला क्या चाहता था। केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में जुट गई.
