रैंप कार्यक्रम पर एकीकृत कार्यशाला’ 23 अक्टूबर 2024 को होटल प्रिस्टीन, कानपुर में आयोजित की गई,
रैंप कार्यक्रम पर एकीकृत कार्यशाला का आयोजन 23 अक्टूबर 2024 को होटल प्रिस्टीन, कानपुर, उत्तर प्रदेश में किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (यूपीएसआईसी), उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया, जो उत्तर प्रदेश राज्य में रैंप कार्यक्रम को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ़ एमएसएमई एंड एक्सपोर्ट प्रमोशन, उत्तर प्रदेश सरकार थे। रैंप कार्यक्रम पर एकीकृत कार्यशाला के आयोजक श्री राज कमल यादव, प्रबंध निदेशक, यूपीएसआईसी, तथा विशेष अतिथि आई आई टी कानपुर से प्रोफेसर बी वी फानी, एवं प्रोफेसर अर्क्स श्रीनिवास, सीईओ, IFACET, श्री प्रवीण सिंह, प्रबंध निदेशक, UPICON थे।
कार्यक्रम में श्री सुनील कुमार, जॉइंट कमिश्नर, ओडीओपी, श्री सुधांशु तिवारी, जॉइंट कमिश्नर, श्री ऋषि रंजन गोयल, जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज, श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, डेपुटी कमिश्नर इंडस्ट्रीज, और अन्य सरकारी अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बाएं से दाएं – श्री राज कमल यादव, प्रबंध निदेशक, यूपीएसआईसी, श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ़ एमएसएमई एंड एक्सपोर्ट प्रमोशन, उ. प्र. सरकार, श्री प्रवीण सिंह, प्रबंध निदेशक, UPICON, एवं प्रोफेसर श्री बी.वी. फानी, आई आई टी कानपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन
“रेज़िंग एंड एक्सेलरेटिंग एम.एस.एम.ई. परफॉरमेंस (RAMP)” भारत में एम.एस.एम.ई. के प्रदर्शन को बढ़ाने के उद्देश्य से एक रणनीतिक पहल है। यह कार्यक्रम एम.एस.एम.ई. इकाइयों को व्यापक सहायता प्रदान करता है, उनके विकास को बढ़ावा देता है और एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी व्यावसायिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए चुनौतियों का समाधान करता है। इस कार्यक्रम के तहत पहल राज्य में एम.एस.एम.ई. के प्रदर्शन में वृद्धि और स्थिरता को और बढ़ाने के लिए तैयार की गई है। इसके बारे में KPMG से शताक्षी मिश्रा ने विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
श्री राज कमल यादव, एमडी, यूपीएसआईसी द्वारा स्वागत सम्बोधन के बाद, भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) द्वारा ज़ेड योजना एवं राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) द्वारा लीन योजना पर ज्ञान सत्र, आईआईटी कानपुर से प्रोफेसर बी वी फानी द्वारा ईएसजी पाठ्यक्रम का अवलोकन, और जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज, श्री ऋषि रंजन गोयल द्वारा एमएसएमई के लिए प्लेज पार्क की भूमिका पर संबोधन प्रस्तुत किया गया। साथ ही एनवायर्नमेंटल सोशल गवर्नेस (ESG) कोर्स करिकुलम पर बुकलेट, और टेक्निकल अपग्रडेशन स्कीम (TUS) तथा प्लेज पार्क के ब्रोशर्स को रिलीज़ किया गया।
विश्व बैंक
टेड वर्क्स ऑन थम्प पी ग्रैन
Enhanci
एम का स्वरूप
उत्तर पेडेस
ब्ले डेवल
प्रोफेसर श्री बी.वी. फानी, आई आई टी कानपुर, श्री राज कमल यादव, प्रबंध निदेशक, यूपीएसआईसी, श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ़ एमएसएमई एंड एक्सपोर्ट प्रमोशन, उ. प्र. सरकार, प्रोफेसर श्री अवर्क्स श्रीनिवास आई आई टी कानपुर, एवं, श्री प्रवीण सिंह, प्रबंध निदेशक, UPICONझांसी में बने पहले प्लेज पार्क के डेवलपर, श्री अशोक आनंदनी, उद्योगपति श्री सुनील वैश्य, एवं युवा उद्यमी श्री मानस सेठ ने अपने व्यावसायिक सफ़र के ऊपर प्रकाश डाला।
प्रमुख सचिव, श्री अलोक कुमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘न्यू ऐज इंडस्ट्री’ के लिए उद्योगों को भी न्यू ऐज डेवलपमेंट करना होगा, और जो इसे पहले कर लेगा, उसे इससे लाभ होगा। उन्होंने ये भी कहा कि उद्योगों को अपने उत्पादों और उत्पादन प्रक्रिया में मार्केट लिंकेजेस की नयी आवश्यकताओं के अनुसार बदलाव लाने होंगे, तभी वे सफ़ल हो सकेंगे।
