कानपुर

 

सज गया बाजार दिवाली की फैंसी लाइट और सजावट के सामानों से

 

आगामी 31 अक्टूबर को पूरा देश दीपावली के दीपों और झालरों की रोशनी में नहाने को तैयार है । लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार भी अपने पूरे शबाब पर है । लाइट और झालर के दुकानदारों का कहना है कि इस बार पिछले 2 से 3 सालों की अपेक्षा ग्राहक दिवाली की झालरों और लाइटों की खरीदारी जम कर कर रहे हैं । कानपुर का सबसे बड़ा होससेल बाजार है मनीराम बगिया बाजार है । इस बाजार में इन दिनों दीपावली के सजावटी सामन, दिवाली की लाइट, झालर, और कंडील से पूरी बाजार पटी हुई है । हर जगह आपको सजावटी सामान बिकता दिखेगा, वह भी अफोर्डेबल प्राइस में । दरअसल दुकानदारों के अनुसार इस बार 20% से 30% दाम में कटौती हुई है जिसके चलते बाजार में रौनक लौट आई है ।

कानपुर के इस बाजार में यहां के लोकल दुकानदारों के अलावा 200 से 300 किलोमीटर दूरी से भी दुकानदार अपनी दुकानों के लिए माल लेने आते है ।

 

स्वस्तिक लाइट्स के मालिक के अनुसार इस बार दीपावली के त्योहार में मिर्ची लाइट, और डेकोरेटिव इंदौर एंबियंस लाइटिंग, चाइना के मुकाबले भारतीय झालरें पहले से अधिक रौशनी और कम लागत के साथ पूरे ट्रेड में है ।

 

बाजार में आने वाले ग्राहकों की भीड़ का उत्साह देख कर ही लग रहा है कि इस बार विगत वर्षों से बेहतर व्यापार होने की पूरी उम्मीद है । कुछ दुकानदारों के अनुसार थोक मार्केट के दुकानदार अपना 60 से 70 प्रतिशत माल बेच चुके है अभी 5 दिन की बाजार बाकी है उम्मीद है कि आगामी एक से दो दिन में ही 100 प्रतिशत दुकानदारी हो जाएगी और सभी खुशी से दीपावली का त्योहार मनाते दिखेंगे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *