*त्योहार एवं स्वास्थ्य*
*मिलावटी खोया खाने से गर्भाशय व अण्डाषय में रसौली का खतरा*
*हृदय,लीवर व किडनी को फेल करता मिलावटी खोया*
*मिलावटी खोया कहीं बीमार न कर दें।*
*शरीर को खोखला करता सफेद मीठा जहर*
*रंगोली मिठाई व नकली चाँदी वर्क स्वास्थ्य के लिए हानिकारक*
*मिलावटी खोये को ताजा बनाये रखने के लिए फार्मेलिन का प्रयोग कैंसर का कारण अत्यधिक सेवन से पीलिया, पेप्टिक अल्सर व खूनी पेचिस का खतरा*
आरोग्य धाम ग्वालटोली में त्योहार से स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को त्योहार के समय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ – साथ मिलावटी खोए से तैयार मिठाइयों के फलस्वरूप होने वाले दुष्प्रभाव एवं उपचार के विषय में बताया गया। संगोष्ठी को आयोजित करते हुए आरोग्य धाम के होम्योपैथिक चिकित्सक डा० हेमन्त मोहन ने बताया कि नकली खोए में आरारोट, रिफाइण्ड ऑयल, डालडा, निरमा, आलू शकरकन्द, चावल की माढ़ी एवं सस्ते मिल्क पाउडर मिलाकर तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसमें मौजूद आरारोट आंतो व लिवर सिरोसिस के साथ – साथ लीवर कैंसर का प्रमुख कारण है। आरोग्य धाम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० आरती मोहन ने बताया कि गर्भावस्था में इसका सेवन करते रहने से महिलाओं में उक्त रक्त चाप के साथ – साथ नवजात शिशु के मानसिक व शारिरिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। डॉ० आरती मोहन ने बताया कि मिलावटी खोये को ताजा बनाए रखने के लए फार्मालिन का प्रयोग करते है जिसकी वजह से फीमेल हार्मोन में गड़बड़ी की वजह से मासिक धर्म में अनियमितता के चलते गर्भाशय में कैंसर होने का खतरा बना रहता है। डा० हेमन्त मोहन ने बताया कि इसमें उपस्थित निरमा एवं मिलावटी डिटरजेन्ट मिलाने से शरीर में सूजन होने के साथ – 2 किडनी फेल होने का खतरा बना रहता है। शरीर में कोलेस्ट्राल एवं ट्राई ग्लिसरॉयड बढ़ जाते है। निम्न लक्षणों से सावधान शरीर मे सूजन, पैप्टिक व डयूडोनल अल्सर, अपच, सीने में जलन, खून की कमी, लीवर व आंतो में सूजन, भूख कम लगना, स्किन में काले चकत्ते पड़ना, मुँह में लगातार छाले बने रहना । मल व मूत्र में रक्त आना, थकावट, कमजोरी, जी मिचलाना, घबराहट, अनिद्रा, बुखार लगना, चमडी में काले चकत्ते पड़ना (स्किन कैंसर) ।
–
नकली व असली खोये में पहचान – नकली खोए में आयोडीन मिलाने पर रंग नीला पड़ जाता है। यदि रंग पीला पड़ जाए तो खोया असली है। नकली खोया खाने पर जबान में घी जैसा चिपक जाता है। मिलावटी खोया रगड़ने पर चिकनाई देता है। मिलावटी खोये को गरम करने पर अत्यधिक घी निकलता है। हाथ में लेकर रगड़ने पर असली खाए के दाने अलग धाम के डॉ0 हेमन्त मोहन ने फूड एवं ड्रग अथॉरटी (एफ०डी०ए०) से मांग की है त्योहार के मौके पर अलग हो जाते है। आरोग्य शरीर से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। संगोष्ठी में चिकित्सकों ने घर में दूध से ताजा खोया निकालने के लिए शहरवासियों को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। इस अवसर पर लखनऊ काउंसलिंग कमेटी के चेयरमैन सोम शर्मा जी, श्रुति शर्मा व श्वेता मिश्रा रहे।
