जेड स्क्वायर पर सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई नगर निगम ने कर दी

एंकर- सालों से नगर निगम और जल संस्थान का करोड़ों रुपया ना चुकाने पर शहर के सबसे बड़े मॉल जेड स्क्वायर पर सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई नगर निगम ने कर दी है। नगर आयुक्त शिवशरण अप्पा के आदेश के बाद अपर नगर आयुक्त अरविंद राय और रोली गुप्ता नगर निगम के धारी दल और कई थानों के पुलिस बल के साथ जेड स्क्वायर मॉल पहुंचे। सबसे पहले जेड स्क्वायर मॉल के सातों गेटों पर ताला जड़ा गया। और सभी पर नोटिस चिपका दी गई। आपको बता दें जेड स्क्वायर मॉल में नगर निगम का 14 करोड़ और जल संस्थान का 15 करोड़ रूपये का बकाया है। वही नगर निगम प्रशासन ने जेड स्क्वायर प्रशासन की दलीलों को नजरअंदाज करते हुए छूट दी है कि जल्द से जल्द पैसा जमा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *