स्कूल खुलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते बनती थी

लाक डाउन के कारण कई महीनों से बंद स्कूल खुले , स्कूल खुलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते बनती थी इसी के साथ साथ टीचर और शिक्षा से संबंधित अन्य लोगों ने भी खुशी का प्रदर्शन किया स्कूल बंद होने से बच्चों की शिक्षा का नुकसान तो हुआ ही है इसके कारण शिक्षा से संबंधित लोगों का भी आर्थिक नुकसान हुआ शिक्षक और शिक्षिकाओं की तनख्वाह नहीं मिल रही थी अगर मिल भी रही थी तो कम इसके अलावा सब से ज्यादा बुरा हाल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का रहा , स्कूल पहुंचाने वाले रिक्शे , ई रिक्शे और वैन आदि से संबंधित कर्मचारी भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे ‌। आज स्कूल खुलने से शिक्षकों और कर्मचारियों की अपनी आर्थिक स्थिति ठीक करने की उम्मीद बन गई है सभी स्कूलों में आज खुशी का माहौल रहा हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल चमनगंज में स्कूल की प्रिंसिपल सबा खान ने कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सारी व्यवस्थाएं की , बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था की और स्वयं थर्मो स्कैनिंग करके बच्चों को स्कूल के अंदर आने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *