*महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, मोदी-योगी की लोकप्रियता का प्रमाण*
कानपुर दिनांक: 23 नवंबर 2024
भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों में प्रचंड जीत हासिल की है। यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुशल नेतृत्व क्षमता, जनकल्याणकारी नीतियों और पार्टी के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है ।
*सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव की समीक्षा करेंगे* *प्रकाश पाल*
उत्तर प्रदेश के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। भारतीय जनता पार्टी इस हार की गहन समीक्षा करेगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने कहा, “हम हार के कारणों का विश्लेषण करेंगे और इसे सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। हमारा उद्देश्य प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।”
श्री पाल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की ताकत का परिणाम है। उन्होंने जनता को भी भाजपा पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया।
भविष्य में पार्टी की ओर से और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा और विकास के कार्य किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता देश और प्रदेश की प्रगति के लिए समर्पित रहेगा।
उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगी दलों ने 9 में से 7 सीटें जीतकर यह बता दिया है कि आगे भी 2027 में विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन बहुमत से सरकार बनाएगी ।
उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।