कांग्रेस पार्टी ने बड़े चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया

कानपुर। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बड़े चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता फजरूल रहमान का कहना है की सरकार सरकारी सम्पत्तियो को बेचने का काम कर रही है। जिसके विरोध में यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में अपना विरोध दर्ज करा रही है। उनका कहना है कि नौजवानो बेरोजगार होता जा रहा है। इसलिए सरकार से मांग है कि सरकारी सम्पत्तियो को बेचना बंद करे और जो बेचीं जा चुकी है उसको बहाल करने के साथ लोगो को उन्ही सरकारी कंपनियों में रोजगार देने का काम करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *