सुरेंद्र मैथानी ने वैक्सीनेशन के कार्यक्रम को चेक किया

कानपुर। आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने,स्वयं द्वारा गोद लिए हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजैनी में आकस्मिक पहुंचकर, वैक्सीनेशन के कार्यक्रम को चेक किया।पब्लिक से कठिनाई को पूछा।तो 27 महिला/पुरुष मिलाकर ऐसे लोग मिले, जिनका स्लॉट बुक नहीं हुआ था।ऑफलाइन में उनको नॉटेड कराया और उनको वैक्सीनेशन कराया।
नर्सिंग स्टाफ को बधाई कि उन्होंने बहुत ही अच्छी व्यवस्था से,लोगों को संतुष्ट करते हुए, वैक्सीन लगाने का काम किया है।
आज,ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने वाले, ऐसे प्रथम डोज के 50 एवं दूसरे डोज के 50 तथा (ऑफलाइन) बिना स्लॉट बुक कराए वाले 50 पहला डोज एवं 50 दूसरा डोज उक्त केंद्र पर लगाया गया।
विधायक ने कहा कि दिव्यांगों, महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों को कोई कठिनाई ना हो। सभी को पीने का ठंडा पानी मिले। बैठने के लिए कुर्सी मिले और उनके नंबर(क्रम)आने की सही जानकारी उनको प्राप्त हो। जिससे मा. योगी जी के इस कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले श्रेणी के लोगों में, ठीक प्रकार से व्यवस्था सुनिश्चित हो।उक्त अस्पताल में साफ सफाई एवं वैक्सीन लगने के स्थल तथा वैक्सीन को रखने की व्यवस्था और अन्य रजिस्टर आदि,जिसमें जनता के नाम अंकित होते हैं उन्हें भी चेक करके,पूरे अस्पताल का निरीक्षण करके सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी नगर पार्षद दीपक सिंह,आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *