*26 नवंबर 2024 | संविधान दिवस*
आज पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस आयुक्त महोदय ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी ने संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
आज दिनांक 26.11.2024 को अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री हरीश चन्दर द्वारा अपने कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई तथा बताया गया कि यह महत्वपूर्ण अवसर संविधान के प्रति सम्मान, समर्पण और उसकी भावना के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। सभी ने संविधान के आदर्शों और उसके मार्गदर्शक सिद्धांतों के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।