सैनिकों का सम्मान समारोह

 

एयर फोर्स स्टेशन कानपुर के सारंग सभागार में और फोर्स एसोसियेशन ( उत्तर प्रदेश ) शाखा कानपुर द्वारा आयोजित ऑक्टोजेनेरियन (वयोवृद्ध सैनिकों) का सम्मान समारोह का शुभारंभ एयर कमोडोर एम के प्रवीण (वायुसेना मेडल) एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर फोर्स स्टेशन कानपुर एवं ग्रुप कैप्टन आर के यादव (विशिष्ट सेवा मेडल)रिटायर्ड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। तदोपरांत संस्था के सचिव विंग कमांडर एस एन झा ने सभागार में उपस्थित अतिथियों , वयोवृद्ध सैनिकों , वीर नारियों एवं सैनिकों के परिजनों का स्वागत किया ।

कार्यक्रम के अंतर्गत 80 वर्ष के ऊपर वायु सैनिकों का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमे सन 70 के दशक के रियायर्ड फ्लाइट सार्जेंट रमेश चंद्रा ( 86 वर्ष) का सम्मान सबको रोमांचित कर गया तदोपरांत स्क्वाड्रन लीडर वाई पी शर्मा , स्क्वाड्रन लीडर की एल वर्मा , एम डब्ल्यू ओ इस के सचान , वारंट ऑफिसर आर पी अवस्थी , के डब्ल्यू ओ ए एच अंसारी ,सार्जेंट इस के श्रीवास्तव आदि का सम्मान प्रमुख रहा सम्मान के समय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा ।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन आर के यादव , वी एस एम (रीटा.) ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट पेश किया , एच एफ ओ सरनाम सिंह ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया । मंच का कुशल संचालन प्रभा यादव द्वारा किया गया ,तथा सार्जेंट भानु प्रकाश शुक्ल ने मीडिया प्रभारी का दायित्व बखूबी संभाला।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वीर नारियों (शहीद की पत्नी) का सम्मान रहा इस सम्मान के समय सभी की आँखें नाम हो गई। वीर नारियों को योजना के अंतर्गत धनराशि भी दिया गया ।जिसमे संस्था के कोषाध्यक्ष वारंट ऑफिसर सी के पी गुप्ता का योगदान सराहनीय रहा ।भानु प्रकाश शुक्ल के गीतों ने प्रांगण को देश भक्ति में कर दिया।

कार्यक्रम के संयोजन का कार्यभार वारंट ऑफिसर वी के अग्निहोत्री , एच एफ ओ सरनाम सिंह, एच एफ ओ जितेंद्र सिंह ने बखूबी निभाया।संस्था के सचिव विंग कमांडर एस एन झा ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सभी को भोजन के लिए आमंत्रित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *