कानपुर देहात

 

लोडर में लगी आगः चालक ने कूदकर बचाई जान, सामान जलकर हुआ राख

 

 

कानपुर देहात । रसूलाबाद क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव के पास एक लोडर में अचानक आग लगने से चालक को अपनी जान बचाने के लिए लोडर से कूदना पड़ा। यह घटना उस समय हुई जब चालक सादिक कानपुर जूही पुरम से टेंट का सामान लादकर तिर्वा कन्नौज जा रहे थे।चालक सादिक ने बताया कि लोडर में आग लगने का कारण वायरिंग का शार्ट होना था। जैसे ही आग लगी, उसकी लपटें तेजी से फैलने लगीं। चालक ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए लोडर से कूदकर अपनी जान बचाई। सादिक की सतर्कता के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। आग की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। बाद में पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू की।स्थानीय थाना प्रभारी अनिल कुमार ने जानकारी दी कि घटना के बाद चालक सादिक से संपर्क किया गया और लोडर के मालिक आकाश से भी बात की गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में आसपास के ग्रामीणों ने मदद की और किसी प्रकार की बड़ी क्षति से बचाव हुआ। हालांकि, कुछ सामान जलकर राख हो गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *