कानपुर
संकल्प-गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य, आम जनता को लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर करते ही रहेंगे।
उसी क्रम में गोपाल नगर बस्ती में एक सुंदर स्थल का भूमिपूजन किया जिसकी लागत 6,71,000 लाख है। शिलान्यास करके कार्य प्रारंभ कराया साथ ही साथ विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि पनकी पड़ाव स्थित हाईवे पर अपनी विधानसभा में प्रवेश करने के लिए आम नागरिकों को 60 लाख रुपए से सुंदर चौराहा बनाकर एवं पाम ट्री, ग्रेनाइट लगाकर एवं लाल पत्थर लगाकर बेहतरीन एंट्री मार्ग बनाने के लिए अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भूमि पूजन कर कार्य को प्रारंभ कराया
विधायक जी ने बताया कि इस स्थल का निर्माण हो जाने से कन्याओं का विवाह सहित कई अन्य शुभ कार्य किये जा सकते हैं जिससे यहां की जनता लाभान्वित होगी और दूर-दराज के लोगों को शादी करने के लिए स्थान नही लेना पड़ेगा।
विधायक जी ने बताया कि पूजा पाठ से संबंधित आदि कार्यक्रम यहां संपन्न हो सकते हैं जिसमें इस स्थल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडल अध्यक्ष सुमित पावा, पार्षद सुधीर यादव, शारदा दिन, सोनू सविता, मनीष अवस्थी, आदि लोग मौजूद रहे।
