लाल बंगला व्यापार मंडल ने निकाला गीता जागरण सम्पर्क अभियान
11दिसम्बर को 11बजे विशाल मानव श्रृंखला बनवाने का संकल्प लिया
श्रीमद्भागवत वैदिक न्यास ,लाल अग्रवाल उधोग व्यापार मंडल व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में आज लाल बंगला चकेरी चौराहे से गीता महोत्सव पर गीता जागरण सम्पर्क अभियान व आमंत्रित की मुहिम कर जागरूक करते हुए गीता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस बाबत लाल बंगला उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विगत 3 वर्ष से गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष 5 दिसंबर से 11दिसम्बर तक 7 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज 6 दिसम्बर को गीता जागरण सम्पर्क अभियान व आमंत्रित मुहिम , 7 दिसंबर को सपरिवार सामूहिक गीता पाठ व गीता स्वाध्याय संकल्प दिवस 8 दिसम्बर को गीता स्थापना 9 दिसम्बर को विधालय की प्रार्थना सभा में गीता पाठ 10 दिसंबर को गीता जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव व 11 दिसंबर को विशाल मानव श्रृंखला निर्माण पूरे उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। आज लाल बंगला के व्यापारियों को जागरूक करते हुए 11दिसम्बर को एन टू रोड चौराहे पर विशाल मानव श्रृंखला बनवाने की अपील किया। चेयरमैन राजीव निगम ने अपने सम्बोधन में कहा कि गीता सुनकर अपने जीवन का सही मार्ग चुने। महामंत्री विजय तिवारी ने गीता ग्रन्थ महान है भारत की पहचान है, चार दिन तक लगातार व्यापार मंडल के कार्यालय से व्यापारियों को जागरूक करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को मानव श्रृंखला बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे। व्यापारियों ने आज लाल बंगला बाजार में पैदल यात्रा निकाल गांव मोहल्ला देश विदेश फैलाएं गीता संदेश व गीता सुने , जीवन का सही मार्ग चुने आदि से बच्चों को जागरूक किया। समाज सेवी व वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि इलाके के सभी विधालयो, महाविद्यालयो व्यापार मंडल के साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनवाने का संकल्प दिलाया। डाक्टर के के शुक्ला ने
अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले वर्ष कलकत्ता में एक लाख लोगों ने एक साथ गीता पाठ पढ़कर एकता का संदेश दिया था,इस बार 15 दिसंबर को गीता संदेश का पाठ सिक्किम में होने जा रहा है, जिसमें एक इतिहास रचने की उम्मीद है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप राजपूत, दिलीप अग्रवाल, बलवीर सिंह,विजय तिवारी,राम शंकर गुप्ता,छेदी लाल सैनी, गोपाल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।