कानपुर कमिश्नरेट के साढ़ थाना चौराहे पर थाने गेट से पूरे चौराहे में ई रिक्शों का रहता है भीषण जाम जिससे आए दिन राहगीरों से गाली गलौज और मारपीट होती रहती है वहीं पर साढ पुलिस बराबर मूकदर्शक बनी नजर आती दिख रही है बताते चलें कि साढ चौराहे में ई रिक्शा चालकों ने पूरा जाम लगा रखा है जबकि साढ चौराहा से होकर गुजरने वाले वाहन रमईपुर कानपुर सरसौल जहानाबाद फतेहपुर बांदा हमीरपुर राठ आदि चारों ओर राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन साढ़ चौराहे पर ई रिक्शों की दबंगई से साढ पुलिस भी भी कहीं ना कहीं ई रिक्शा चालकों की मनमानी को नजर अंदाज करते नजर आते रहते हैं कहीं ना कहीं पुलिस के सहयोग से ई रिक्शा चालकों के दबंगई देखने को मिलती रहती है अब देखने वाली बात यह है कि साढ़ पुलिस इन रिक्शा चालकों पर क्या कार्यवाही करती है या फिर नजर अंदाज करती दिखेगी जबकि ई रिक्शा चालक दबंगई के बल पर आने-जाने वाले राहगीरों व बहन बेटियों से नाजायज किराया लेते हैं और झगड़ा प्रसाद भी करते रहते हैं
2024-12-07
