08 दिसंबर, 2024, कानपुर। कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति (पंजीकृत), जिसमें केंद्र, राज्य सरकार, बैंक, बीमा, निगम, प्राधिकरण, स्थानीय निकाय आदि सार्वजनिक क्षेत्र के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं समस्त कामगार संघों के प्रतिनिधिगण शामिल है, के नवीन संचालक मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की आवश्यक बैठक में सर्वप्रथम चुनाव आयुक्त डा ए0 के0 सक्सेना (पूर्व निदेशक-DMSRDE,कानपुर एवं महाअध्यक्ष-इंडियन साइंस कांग्रेस एसो0,कोलकाता) के साथ सहचुनाव आयुक्त अनिल बाजपेई (अध्यक्ष-क्लास वन एल0आई0सी0 ऑफिसर्स एसो0) द्वारा आगामी वर्ष 2024-2027 हेतु नवनिर्वाचित निम्नानुसार पदाधिकारियों में उपस्थित सभी को शपथ दिलाई गई।
*अध्यक्ष*- का0 रजनीश गुप्ता (आल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा इम्पलाईज कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष)
*कार्यवाहक अध्यक्ष* – का0 राघवेंद्र सिंह (आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय महासचिव)
*उपाध्यक्ष*-
01. का0 राजीव निगम (नार्थ सेंट्रल जोन इंश्योरेंस इम्पलाईज यूनियन के महासचिव)
02.-डॉ बी0 डी0 पांडेय (कानपुर विश्वाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष)
*महासचिव*- का0 शरद प्रकाश अग्रवाल (सेन्ट्रल गवर्मेंट ऑफिसर्स एन्ड इम्पलाईज वेलफेयर फेडरेशन, उ0प्र0 के प्रांतीय संयोजक)
*मंत्री*-
01. का0 एस0 के0 साहू (आल इंडिया डिफेंस इम्पलाईज फेडरेशन के वरिष्ठ नेता)
02. अरविन्द कुमार द्विवेदी (आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन के जनपद अध्यक्ष)
*संगठन मंत्री*-
01. का0 आशीष बाजपेई (सेंट्रल जीएसटी अधिकारियो के संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
02. अनूप कुमार मिश्रा (भारतीय रिजर्व बैंक कर्मचारियों के संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
03. का0 कामाख्या प्रसाद मिश्रा (बी0एस0एन0एल0 इम्पलाईज यूनियन के जिला सचिव)
04. कंमल अग्रवाल (उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष)
05. का0 शिवेंदु श्रीवास्तव(आयकर कर्मचारी महासंघ के रीजनल सचिव)
06. सर्वेश तिवारी (उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता)
*कोषाध्यक्ष*- प्रदीप भाटिया (एल0आई0सी0 क्लास वन ऑफिसर्स एसो0 के क्षेत्रीय महासचिव)
उप कोषाध्यक्ष- सत्य प्रकाश तिवारी (राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,उ0प्र0 के वरिष्ठ नेता)
लेखा परीक्षक- प्रमोद कुमार शर्मा(उ0प्र0 पावर कार्पो0 के पूर्व वरिष्ठ लेखाधिकारी) के साथ संचालक मंडल में कार्यकारिणी सदस्य-अशोक तिवारी, राजेश शुक्ला, रमा कांत गुप्ता, भूपेश, मनोज त्रिपाठी आदि वरिष्ठ नेतागण शामिल रहे।
इसके बाद आगामी स्थापना दिवस का कार्यक्रम आगामी 25 जनवरी 2025 को भव्य वार्षिक समारोह के रूप में मनानेबक निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त संयुक्त संघर्ष/आंदोलन हेतु अनेक वरिष्ठ नेताओं को विविध कमेटी/प्रकोष्ठों में नामित करने, समिति के बाईलाज में आवश्यक संशोधनों को आमसभा में अनुमोदन/पारित करने तथा अनेक संघो के प्रतिनिधियों को जोड़कर रिक्त स्थानों पर सम्मान सहित शामिल करने सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा चुनाव आयुक्त तथा अन्य सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करके सफल बैठक के समापन की घोषणा की गई।
भवदीय
शरद प्रकाश अग्रवाल (महामंत्री)
मो-9415407575

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *