रालोद के राष्ट्रीय महासचिव का भव्य स्वागत

 

जाजमऊ गंगापुल पहुंचने पर दुबे का कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया

 

कानपुर, 9 दिसंबर, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने किसानो की मांगो को जायज ठहराते हुए कहा है कि सरकार किसानो से बातचीत करके उनकी मांगो का समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, किसान अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को उनकी जायज सभी मांगें मान लेनी चाहिए। दुबे आज गंगा बैराज, कानपुर में कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा किये गए स्वागत के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय किसानो से हुई वार्ता में किसानो की मांगे मानने का आश्वाशन दिया गया था जिसे अब पूरा करने का वक़्त आ गया है। दुबे ने आगे कहा उत्तर प्रदेश में ३ नवंबर से चीनी मीलों का संचालन शुरू है लेकिन अभी तक गन्ना किसानो का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया है जिसकी वजह से किसान क्रेशर और कोल्हू पर औने पौने दामों पर गन्ने को बेचने को मजबूर हैं। हमारी मांग है की राज्य सरकार किसानो की बढ़ी हुई लागत को देखते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रूपये प्रति क्विंटल घोषित करे। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में योगी एवं जयंत चौधरी के नेतृत्व में किसानो की स्थिति सुधारने के प्रयास हुए हैं और लगातार हो रहे हैं। किसानो को फसलों का समर्थन मूल्य बढाकर दिया जा रहा है, फसल बीमा का स्वरुप बदल कर उसका दायरा भी बढ़ाया गया है और पहली बार किसी सरकार ने किसान निधि के जरिये किसानों को सम्मान दिया है।इसके पूर्व गंगा बैराज पहुंचने पर दुबे का कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और फूल मालाओं से लाद दिया गया, जिससे अभिभूत होकर उन्होंने दिए गए सम्मान पर अपना आभार प्रकट किया।

जाजमऊ गंगापुल पहुंचने पर दुबे का कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया प्रमुख रूप से सुरेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेंद्र यादव प्रदेश महामंत्री, मोहम्मद उस्मान नगर अध्यक्ष, राजकुमार तिवारी जिला अध्यक्ष देहात मोहम्मद इकराम दीपक त्रिवेदी रतिराम यादव, मोहम्मद अहमद, रेबिल गुप्ता आदि, प्रमणि मिश्रा विनीत बाजपेई रघुवीर तिवारी यादव विजय गुप्ता मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया गया, जिससे अभिभूत होकर उन्होंने दिए गए सम्मान पर अपना आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *