
वैश्विक अभियान 16 डेज ऑफ़ एक्टिविज्म के तहत लगातार सखी केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस अभियान के अंतिम दिन आज दिनांक 10-12-2024 को महिला डिग्री पीजी कॉलेज, किदवई नगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ । प्राचार्य अंजू जी ने नीलम चतुर्वेदी जी का स्वागत तुलसी का पौधा देकर किया ।
नीलम चतुर्वेदी जी ने 16 डेज ऑफ़ एक्टिविज्म – वैश्विक अभियान के बारे में बताया और यह भी बताया कि 25 नवंबर से सखी केंद्र लगातार कार्यक्रम कर रहा है और आज इस अभियान का अंतिम दिन मानवाधिकार दिवस आपके साथ मनाने आए हैं ।
पहले समाजशास्त्र डिपार्टमेंट की हेड सबा यूनुस ने महिला मानवाधिकार श्रृंखला आयोजित की । इसके बाद स्लोगन राइटिंग कंपटीशन, पेंटिंग कंपटीशन, एवं डिजिटल कंपटीशन में छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया एवं सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार सखी केंद्र के द्वारा प्राइस , मोमेंटो और सर्टिफिकेट दिए गए । पेंटिंग कंपटीशन में प्रथम नेहा, द्वितीय विभा, एवं तृतीय प्रियंका को एवं अन्य तीन छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।
पेंटिंग कंपटीशन में विजय छात्राओं ने सिर्फ अपनी पेंटिंग ही नहीं दिखाई, साथ में यह भी बताया कि पेंटिंग से उन्होंने अपनी किन भावनाओं को दर्शाया है, किन भावनाओं की अभिव्यक्ति की है और अपनी जिंदगी में भी क्या बदलाव लेकर आई है। साथ ही अपने परिवार की सोच में क्या बदलाव लाई है और उन्होंने लोगों को भी यह संदेश दिया कि जेंडरगत जो भेदभाव है, उन्हें दूर करना आज सबसे बड़ी जरूरत है और वह तभी होगा जब हम व्यक्तिगत, पारिवारिक और समाज के स्तर पर और जहां कार्य कर रहे हैं वहां हम बदलाव लाएंगे ।
सखी केंद्र से वैशाली गुप्ता, प्राची त्रिपाठी और माया सिंह जी भी मौजूद थी जिनका विद्यालय मे स्वागत किया ।
