कानपुर

 

सपा महानगर ने सपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम लाल पाल का जाजमऊ नये गंगापुल आगमन पर भव्य स्वागत

 

भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही-श्यामलाल पाल

 

सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने पीडीए मिशन की रिपोर्ट सौपी

 

कानपुर मंगलवार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम लाल पाल का आज दिन में 2:00 बजे लखनऊ से कानपुर कृष्णा नगर में आयोजित यादव सम्मेलन को संबोधित करने जाने पर जाजमऊ गंगापुल पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू व अपने संगठन के साथियों तथा पीडीए मिशन की युवा टीम के साथ भव्य स्वागत कर फूल मालाओं के भेंट के साथ किया।

इस अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कानपुर महानगर में सविनय अवज्ञा आंदोलन के साथ बिजली के निजीकरण का विरोध खाद्य पदार्थों में मिलावट दूषित पेयजल के कारण बढ़ती बीमारियों को लेकर मलिन बस्तियों के साथ अन्याय व्यवहार को लेकर पीडीए मिशन की युवा टीम 312 मतदान केद्रों के परिवारों के बीच पीडीए युवा टीम जनसंपर्क कर आकंलन रिपोर्ट तैयार कर धरने की तैयारी आरंभ करने की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम लाल पाल को महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सौपी।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पीडीए मिशन को और अधिक मजबूत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव की नीतियों को प्रसार प्रचार कर युवाओं को प्रशिक्षण देने का आवाहन किया।

स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, नंदलाल जयसवाल, शबाब अबरार, आनंद शुक्ला,रमेश यादव,इशरत इराकी,राजेंद्र जयसवाल,संजय निषाद, सुलेखा यादव आदि लोग मौजूद रहे। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *