कानपुर ब्रेकिंग
शहर के IIT चौकी क्षेत्र में खूब फल फूल रहा है जुएं और गांजे का व्यापार
कुछ महिलाएं पहुंची गांजा तस्कर के खिलाफ शिकायत लेकर कल्याणपुर थाने
महिलाओं का आरोप है की गांजा और जुएं का व्यापार क्षेत्र में बहुत किया जा रहा है, जिस पर आवाज उठाने पर लोगों को भुगतना पड़ता है खांमियाजा।
महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाला दबंग गांजा तस्कर दीपक साहू लगातार 5 से 6 साल से क्षेत्र के छोटी उम्र के युवाओं को गांजा बेचकर कर रहा है बर्बाद
₹100 से लेकर 150, 200, 300 तक बेची जाती है गांजे की पुड़िया
गांजा तस्कर पुढ़िया खरीदने के लिए कहता है ट्यूबलाइट, एलईडी बोलकर मांगा करो
अनेकों ऑडियो,वीडियो,गांजा खरीदने के पेमेंट जो ऑनलाइन किए गए है, गांजा तस्कर के नंबर पर, वह भी क्षेत्रीय महिलाओं के पास मौजूद है। जो वायरल किया जा रहे हैं।
क्षेत्र की 10 से 12 महिलाएं पहुंची दबंग गांजा तस्कर की शिकायत करने कल्याणपुर थाने, इंस्पेक्टर कल्याणपुर के नाम पर दिया कल्याणपुर थाने में प्रार्थना पत्र
अब देखना यह होगा कि इंस्पेक्टर कल्याणपुर,इस मामले को किस प्रकार से संज्ञान में लेते हैं
महिलाओं का आरोप है की आईआईटी नानकारी के प्रधान गेट में बेचा जाता है खुलेआम गांजा, क्षेत्रीय पुलिस का है संरक्षण, आईआईटी चौकी में मामला बताने के बाद भी अभी तक ना हो सकी गांजा तस्कर के ऊपर कोई कार्यवाही
महिलाओं का आरोप है कि गांजा बेचने वाला दीपक साहू उनके ही घर के लड़कों को, चौकी क्षेत्र की पुलिस की सह से लगवा रहा है फर्जी मुकदमे, दे रहा है फर्जी मुकदमों में फसाने की धमकी।
महिलाओं का ऐसा कहना है की क्षेत्र में धड़ल्ले से जुएं का व्यापार भी चल रहा है, हम लोगों के घर के अगल-बगल ही जुआं खेला जाता है, पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती है
सूत्रों के अनुसार 20 से 30 लाख का जुआं खेला जा रहा है, शहर के मोटे-मोटे व्यापारी आते हैं, इस जुएं में होते हैं शामिल
पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के IIT चौकी क्षेत्र का है
