
आज दिनांक 12.12.2024 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय पर नाकाबंदी,दंगा नियंत्रण और सीएम डैशबोर्ड के सम्बन्ध में आवश्यक मीटिंग की व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
संवेदनशील और तनावपूर्ण इलाकों की सूची तैयार कर उनकी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए ।
दंगा नियंत्रण के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (Quick Response Teams) की तैनाती।
सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों पर अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए आईटी सेल को सतर्क रहने का निर्देश।
बॉर्डर चैक पोस्ट की स्थापना – ज़िले की सीमाओं पर विशेष नाकाबंदी व वाहनों और व्यक्तियों की सघन जाँच के निर्देश दिए
अपराधियों, अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतर्कता।
नाकाबंदी के दौरान किसी भी भागने के प्रयास को रोकने के लिए स्टॉपर्स की तैनाती।
डैशबोर्ड पर दर्ज सभी लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश।
जनता की शिकायतों और लंबित आवेदन का त्वरित समाधान।सभी थानों को सीएम डैशबोर्ड का सक्रिय उपयोग करने और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश।
मीटिंग में अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी राजेश कुमार श्रीवास्तव व सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
