कानपुर

 

सांसद रमेश अवस्थी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर कानपुर के विकास को लेकर की विस्तृत चर्चा

 

नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से कानपुर के सांसद श्री रमेश अवस्थी ने कानपुर के विकास के संदर्भ में की भेंट । इस मुलाकात में कानपुर महानगर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सांसद रमेश अवस्थी ने निर्वाचित होने के उपरांत रामा देवी चौराहे से गोल चौराहे तक जीटी रोड पर एलिवेटेड ट्रैक बनाने का आग्रह किया था ।

सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर महानगर की प्रमुख समस्या – ट्रैफिक जाम का विशेष उल्लेख करते हुए जी.टी. रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड ट्रैक परियोजना की प्रगति पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि इस परियोजना का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इस परियोजना से करीब 25 लाख लोगों को यातायात की भीषण समस्या से राहत मिलेगी।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि कानपुर महानगर के विकास कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग नए साल में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा, “फिक्र मत करिए, कानपुर महानगर का पूर्ण विकास सुनिश्चित होगा।”

सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से आग्रह किया कि फजलगंज चौराहे से लेकर बर्रा बाईपास तक कानपुर की जनता भीषण जाम से जूझती है इसलिए मेरा आग्रह है कि फजलगंज चौराहे से लेकर बर्रा बायपास तक एलिवेटेड ट्रैक बनवाने की कृपा करें ।

श्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम जल्दी विभागीय अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करूंगा ।

सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कानपुर आने का आग्रह किया। इस पर श्री गडकरी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह जल्द ही कानपुर आएंगे और वहां की परियोजनाओं का जायजा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *