कानपुर
कानपुर के घाटमपुर में एक बार फिर से फर्राटा भर रहे वाहन का कहर देखने को मिला,जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में दोनो युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाइवे जामकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। वही पुलिस परिजनो और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
वी ओ – जानकारी के मुताबिक बताते चले कि रेउना थाना क्षेत्र के कटरी गांव के रहने वाले जगजीवन कुरील धरमपुर के रहने वाले अपने भांजे जितेंद्र कि शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद जगजीवन अपने साथी धरमपुर गांव के रहने वाले रमेश के साथ बाइक से अपने गांव कटरी लौट रहा था। तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के भाठ बंबी के पास पहुंचते ही सामने से डंपर को ओवरटेक करके आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार दोनो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को घटना की सूचना देने के साथ दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाइवे पर पतारा पुलिस चौकी मोड़ पर और धरमपुर बंबा के पास हाइवे जामकर हंगामा काटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो और ग्रामीणों को समझा बुझाकर हाइवे पर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। हालाकि परिजनो का आरोप है, कि पुलिस ने उन्हें शव देखने नहीं दिया। इसके चलते उन्होंने हाइवे जाम किया है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेने के साथ दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
