आज दिनांक 14 दिसंबर, 2024 दिन शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा फाइजर लिमटेड के सहयोग से एक सी०एम०ई० प्रोग्राम का आयोजन सेमिनार हॉल, सेवा का मंदिर, 37/7, परेड, कानपुर में रात्रि 8:00 बजे किया गया।आई०एम०ए० कानपुर की अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इन बीमारियों की गम्भीरता के विषय में बताया। की दिल और फेफड़ों की बीमारियां आजकल बढ़ती जा रही हैं। इससे संबंधित एक प्रमुख बीमारी ATRIAL FIBRILLATION और Venous Thrombo embolism (एट्रियल fibrillation और वीनस थ्रेबो एंबॉलिज्म) के बारे में आज यह व्याख्यान आयोजित किया गया।इस सी०एम०ई० में प्रथम वक्ता प्रो. डॉ. कुणाल सहाय, वरिष्ठ परामर्शदाता चिकित्सक एवं उपाध्यक्ष, आईएमए कानपुर ने “संदर्भ सेटिंग और प्रारंभिक टिप्पणियां विषय पर एवं द्वितीय वक्ता डॉ हर्ष अग्रवाल वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट रीजेंसी हॉस्पिटल, कानपुर ने ‘Optimizing Stroke Prevention to AF Management: Translating the Evidence into Clinical Practice” विषय पर एवं तृतीय वक्ता डॉ. ए.के. सिंह, सीनियर कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी, रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर ने “Practical Aspects on NOACS in the Management of VTE: पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए।डॉ. कुणाल सहाय, सीनियर फिजिशियन और कार्डियोलॉजिस्ट ने इस बीमारी के बारे में इंट्रोडक्शन और इसके शरीर और दिनचर्या पर दुशप्रभाव के बारे में बताया।जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हर्ष अग्रवाल ने एट्रियल फाइब्रिलेशन के इलाज के बारे में आधुनिक दवा व आपरेशन के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि ऑपरेशन आजकल बिना सीना खोले भी किया जा सकता है और बहुत ही कारगर, नवीनतम दवाइयां हैं जो उपलब्ध है उनके बारे में जानकारी दी।डॉक्टर एके सिंह, रीजेंसी हॉस्पिटल के सीनियर पल्मनोलॉजिस्ट है उन्होंने वीनस अंबो एम्बुलेंस यानी नसों में खून का थक्का जमने से फेफड़ों के आघात और उसके इलाज के बारे में डॉक्टरों को अवगत कराया। यह एक ऐसी बीमारी है जो कि अक्सर लंबे टाइम से बिस्तर पर पड़े मरीज, वृद्ध व्यक्ति या लंबी हवाई यात्रा के बाद भी हो सकती है इसलिए इस बीमारी की जानकारी व बचना जरूरी भी है और अगर बीमारी हो जाए तो समय रहते डॉक्टर से संपर्क कर इलाज करके जीवन बचाया जा सकता है।इस प्रोग्राम के बारे में आई.एम.ए. सचिव, डॉ. विकास मिश्रा ने बताया की आईएमए कानपुर, शहर के डॉक्टर के लिए आधुनिकतम एविडेंस बेस्ड जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है, जिससे कानपुर के नागरिकों का बेहतर से बेहतर इलाज हो सके ।वक्ताओं का परिचय डॉ. विकास मिश्रा सचिव, आई.एम.ए. कानपुर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गणेश शंकर वैज्ञानिक सचिव ने किया तथा अंत में वक्ता एवं चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापन आई.एम.ए. कानपुर के सचिव, डॉ. विकास मिश्रा ने दिया।

 

इस कार्यक्रम में डॉ.ए.सी. अग्रवाल, चेयरमैन साइंटिफिक कमिटी, डॉ ए.के. त्रिवेदी, डॉ आशुतोष त्रिवेदी. डॉ दीपक श्रीवास्तव (फाइनेंस सचिव) डॉ ए.के. शाह, डॉ सौरभ लूथरा एवं डॉ किरण सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *