कानपुर
मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में”श्री हंस मंदिर श्याम नगर में आयोजित सत्संग समारोह में सभी धर्म, वर्ग, जाति व संप्रदाय के श्रद्धालु बहनों तथा भाइयों को संबोधित करते हुए मानव धर्म के प्रणेता श्री सतपाल जी महाराज की शिष्या गण साध्वी चंदन बाई जी, साध्वी प्रज्ञा बाई जी, साध्वी सम्पदा बाई जी ने अपने जनकल्याणकारी विचार रखे।
अंत में हरिद्वार से पधारे महात्मा श्री हरिसंतोषानंद ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि “सत्यमेव जयते”सत्य की सदा विजय होती है। इसके लिए सबसे पहले सत्य की उस अविनाशी सत्ता कि हमें उपासना करनी होगी। हर व्यक्ति का ह्रदय वह मंदिर होना चाहिए जिसके अंदर आत्मा की उपासना, हो उसके अंदर छल कपट ना हो, भेदभाव ना हो बल्कि सदभावना ही सदभावना हो। इसलिए हमें जीवन में सत्य को उस परमात्मा को अपनी चेतना में प्रकट करना होगा तभी हम बदलेंगे हमारा समाज बदलेगा राष्ट्र बदलेगा तभी हमारा भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र पाल, शिशंकर गुप्ता, शैलेंद्र सेंगर, कृष्णकांत मौर्य, गोलू पाल, संतराम निषाद, प्रियंका गुप्ता, करन कठेरिया, अमित यादव, आदि भक्तों का विशेष योगदान रहा।
