जिलाधिकारी अपडेट 16 दिसंबर, 2024 कानपुर नगर।

 

 

जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सी0एम0 डैशबोर्ड (दर्पण पोर्टल) विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से जनपद की रैंकिंग में E,C तथा D श्रेणी लाने वाले विभागों की समीक्षा करते हुए सभी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश देते हुए A श्रेणी में आने हेतु समस्त संबंधित विभागों के अधिकारीयों द्वारा बेहतर कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए :-

 

• जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों की लाभकारी योजनाओं से संबंधित जांच या अन्य प्रकरणो की एक भी पेंडेंसी उनके कार्यालयों में नहीं रहनी चाहिए जो भी पेंडेंसी उनके कार्यालय में हो उन्हें हर हल में 31 दिसंबर तक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें ।

• जिला पंचायत राज विभाग द्वारा राज्य वित्त में कम खर्च किए जाने के कारण जनपद की रैंकिंग D श्रेणी में आने पर जिला पंचायत राज अधिकारी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए तथा A श्रेणी में आने में हेतु अच्छा कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

• मध्यान्ह भोजन योजना अन्तर्गत जनपद में पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम होने के कारण जनपद की रैंकिंग C श्रेणी में आने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को चेतावनी देते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

• जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के 5 सबसे अधिक बच्चों की उपस्थिति वाले विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रथम, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय तथा सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मिड डे मिल की गुणवत्ता की जांच कर निरीक्षण आख्या फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

• बैठक में उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की जनपद में निर्माणाधीन समस्त विकास कार्यो को गुणवत्तापूर्ण कराते हुए कराए जाने वाले समस्त कार्यों की नियमित मॉनेटरिंग किए जाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन, जिला विकास अधिकारी श्री गजेन्द्र निरंजन, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री ईशा शर्मा,जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत अन्य समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *