कानपुर नगर
84 के दंगों में न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा के मुआवजा राशि सुझावों को लागू कराने के उद्देश्य से पूर्व एम एल सी कुलदीप सिंह ने मंडलायुक्त से करी मुलाकात
गुरु सिंह सभा कानपुर के चेयरमैन और पूर्व एम एल सी कुलदीप सिंह ने आज कानपुर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंच कर 1984 के दंगा पीड़ित सिक्खों के मुआवजा राशि में न्यायमूर्ति रंग नाथ मिश्रा की सिफारिशें लागू कराने की मांग करी । 1984 में हुए दंगा पीड़ित सिक्खों के मुआवजा के लिए कोई भी निर्णय लेने के लिए कानपुर मंडलायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जिस कारण से आज पूर्व अकाली दल के नेता व पूर्व एम एल सी कुलदीप सिंह ने मंडलायुक्त अमित गुप्ता से मुलाकात करी ।
कुलदीप सिंह ने बताया कि शासन के साथ उन्होंने गुरु सिंह सभा और अकाली दल के नेताओं के साथ अनेकों दौर की वार्ता करी जिसके बाद शासन ने 84 के दंगा पीड़ितों के लिए 5 हजार का मुआवजा भत्ता तय किया था जो हमें मान्य नहीं था । 1984 में दंगा पीड़ितों के घरों और दुकानों में आग लगा कर उनको लाखों करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया था । आज जो मुआवजा राशि शासन देने की बात कह रहा है वह उस नुकसान की भरपाई तो दूर बल्कि दंगा पीड़ितों के साथ क्रूर मजाक जैसा है । मास्टर तारा सिंह ग्रुप से जुड़े अकाली दल के अध्यक्ष के नाते कुलदीप सिंह ने बरसों दंगा मुआवजा के लिए लड़ाई लड़ी जिसमें न्यायालय ने लगभग 7 साल पूर्व न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा की सिफारिशें को ध्यान में रखते हुए 50 हजार के मुआवजे की बात कही थी ।
आज कुलदीप सिंह ने सिक्ख नेताओं के साथ मंडलायुक्त के सामने उसी सिफारिश के तहत मुआवजा राशि वितरित करने की बात रखी है । हालांकि आज की वार्ता में मंडलायुक्त ने शासन के उच्चाधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते आने वाले दिनों में जल्द ही इस पर ठोस व निर्णायक निर्णय लेने की बात कही है ।
