#कानपुर नगर

 

*गृहमंत्री के राज्यसभा में संविधान के ऊपर की गई टिप्पणी से नाराज हुआ अधिवक्ता समाज, बाबा साहब के अपमान पर पूरे देश से माफी मांगने की करी मांग*

 

 

मंगलवार को राज्यसभा में संविधान के ऊपर चर्चा करते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने डॉक्टर बाबा साहब आंबेडकर को लेकर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए जो टिप्पणी की थी उसी टिप्पणी के चलते उन पर बाबा साहब के अपमान का आरोप लग रहा है इसी कड़ी में आज कानपुर के अधिवक्ता समाज ने कानपुर कचहरी के बाहर इकट्ठा हो कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और मांग करी है कि अमित शाह को संविधान रचयिता बना साहेब आंबेडकर के अपमान पर पूरे देश

की जनता से माफी मांगनी चाहिए । बाबा साहब आंबेडकर ना सिर्फ संविधान रचयिता है बल्कि दलितों वंचितों और पिछड़ों के लिए मसीह भी है उनका अपमान देश के पिछड़ों दलितों और वंचितों का अपमान है । अधिवक्ताओं ने संविधान विरोधी सरकार नहीं चलेगी और अमित शाह शर्म करो के नारे लगाते हुए जम कर प्रदर्शन किया ।

हालांकि अमित शाह ने इस विषय पर पहले ही सफाई देते हुए कहा था कि उनके भाषण को कांग्रेस ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया है । वह सपने में भी बाबा साहब का अपमान करने की नहीं सोच सकते । उन्होंने इस मुद्दे पर सदन के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है ।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *