कानपुर
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम आज अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष में महाविद्यालय के डॉक्टर नागेंद्र स्वरूप स्मार्ट लेक्चर हाल में अटल जी एवं सुशासन तथा उनकी कविताओं पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार दीक्षित जी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर पुष्पेंद्र त्रिपाठी जी कोऑर्डिनेटर IQAC द्वारा अटल जी पर अपने विचार रखे गए ,इस प्रतियोगिता में लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शालू यादव द्वितीय स्थान प्रज्ञा तृतीय स्थान पर सौम्या मिश्रा रही वहीं काव्य पाठ में प्रथम स्थान पर दीप्ति मिश्रा द्वितीय स्थान पर पार्थ गुप्ता और तृतीय स्थान पर मधुराज राजपूत रहे इस प्रतियोगिता का आयोजन राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा डॉक्टर विजय प्रताप सिंह के संयोजक तत्व में किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर रजत श्रीवास्तव प्रोफेसर विनोद पांडे डॉक्टर पुष्कर पांडे डॉक्टर अभय राज सिंह डॉक्टर निधि नागर डॉक्टर श्रुति श्रीवास्तव डॉ अर्चना गुप्ता डॉक्टर नलनी लता सचान डॉक्टर कल्पना पांडे डॉक्टर ज्ञान गुप्ता डॉक्टर कलीम अहमद आदि उपस्थित रहे इस प्रतियोगिता का संचालन डॉक्टर सावितुर प्रकाश गंगवार जी द्वारा किया गया।
