कानपुर

 

यूपी में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में घने कोहरे और कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती घेरों से नमी बढ़ गई है।सोमवार रात को कानपुर, आगरा, बरेली और लखनऊ समेत 5 जिलों में बारिश हुई।अयोध्या एक बार फिर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान आधा डिग्री गिरकर 5.5 डिग्री पहुंच गया। बलिया में सबसे अधिक कोहरा छाया रहा, यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही।वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि समुद्रों और हिमालय पर मौसमी हलचल हैं। इनके असर से कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों पर बादल आ रहे हैं। बादलों के छाने से रात का न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि दिन के तापमान में कमी आएगी। सोमवार के औसत अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई। वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। डा. पांडेय के मुताबिक, दिन के तापमान में और कमी आएगी। प्रदेश में 27 और 28 को गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश के संकेत हैं। इससे ठंडक में इजाफा होगा।हिमालयी क्षेत्र में बीते दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी नमी आ रही है। बादल बढ़ गए हैं, जिसकी वजह से धुंध और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक हो सकती है।

राजधानी लखनऊ में देर रात से मौसम में बदलाव हो गया है। बूंदाबादी होने के साथ में बादल छाए हुए हैं। दिसंबर में पहली बार बारिश होने के चलते मौसम बदल गया है। धुंध और कोहरे का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *