कानपुर

 

पुलिस ने प्रधानपति को नशे की हालत में देसी तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

 

पूर्व में भी प्रधानपति की दबंगई वा गुंडई आ चुकी है सामने

 

सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत एक महिला ग्राम प्रधान के पति के द्वारा एक स्कॉर्पियो कार में नशे की हालत में सवार होकर डैशबोर्ड में देसी तमंचा रखें हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी प्रधानपति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया है।

 

आपको बता दें सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत कमलपुर गांव है जिस पर एक महिला प्रधान है जिसके पति संजय सिंह को आज पुलिस ने नशे की हालत में सवार होकर देसी तमंचे को अपने डैशबोर्ड में रखे हुए गिरफ्तार किया है और सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिखकर आरोपी प्रधान पति संजय सिंह को जेल भेज दिया है हालांकि प्रधान पति के द्वारा यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पूर्व में भी नशे की हालत में होकर रफ ड्राइविंग करना, तमंचे से फायर करने का मामले सामने आ चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *